7 सितंबर 2026:
मध्य प्रदेश/ भोपाल/
  राजधनी भोपाल में लगातार बारिश से भदभदा और कलियासोत का जलस्तर फुल टैंक लेवल पर पहुंच गया है। इससे रविवार को पानी का बहाव जारी रहा। यहां से 151.6 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। तीन दिनों से झमाझम बारिश के बाद भदभदा का जलस्तर 1666.80 और कलियासोत का जलस्तर 505.67 मीटर को पार कर गया है। तीन दिन के मुकाबले बारिश का दौर कम रहा, लेकिन आसपास हो  रही बारिश के चलते जलस्तर लगातार फुल टैंक लेवल से ऊपर चल रहा है।

पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश:
रविवार को भी भदभदा का एक गेट खुला रहा और दोपहर बाद कलियासोत के दो गेट भी खोल दिए गए।
भवभवा, कलियासोत पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। सुहाने मौसम के बीच भदभवा, कलियासोत पर लोगों की भारी भीड़ लगी रही। गेट खुलने का दृश्य देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और सुहाने मौसम का लुत्फ उठाया।

Share