एसआईटी ने समर्थ सिंह का मोबाइल और लैपटॉप किया जप्त:
26 मई 2026 :
खबर प्रधान डेस्क:
मध्य प्रदेश /भोपाल /
मध्य प्रदेश के भोपाल में त्विषा शर्मा केस की जांच सीबीआई ने पूरी तरह से अपने हाथों में ले लिया है। CBI ट्विशा शर्मा के माता-पिता से मिलने कैंट एरिया पहुंची।
सीबीआई के जांच अधिकारी के रूप में डिप्टी पुलिस अधीक्षक निशु कुशवाहा है।
आरोपी समर्थ सिंह के घर पहुंची टीम ने घटना से संबंधित सभी पहलुओं को देखा। आपको बता दें की ट्विशा शर्मा के पति समर्थ सिंह को पुलिस जेल की सलाखों के पीछे भेज चुकी है और उनकी मां रिटायर्ड जज गिरी बाला सिंह अग्रिम जमानत पर बाहर हैं।
एक खबर के अनुसार समर्थ सिंह के एक दूसरे वकील ने भी उनकी पैरवी करने से साफ इंकार कर दिया है और उनका केस छोड़ दिया है।
इस पूरे घटनाक्रम में सीबीआई अब एक्शन मोड में आ गई है। सोमवार देर शाम सीबीआई की टीम भोपाल पहुंची और FIR दर्ज की। इस केस की जिम्मेदारी डीएसपी निशु कुशवाहा को सौंपीं गई है और उन्हें जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की जांच हुई तेज: समर्थ सिंह के दूसरे वकील ने भी छोड़ा केस:


Leave a Reply