Share


26 जून 2026 :
मध्य प्रदेश/ रतलाम:

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के हतनारा
गांव में मोहर्रम के जुलूस के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया।
दरअसल लगभग 10 फीट ऊंचा ताजिया 11 केवी हाई टेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया । इससे उसमें करंट फैल गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 20 लोग झुलसकर घायल हो गए । प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है और घायलों का इलाज किया जा रहा है।
दरअसल रतलाम जिले में मोहर्रम का जुलूस निकल रहा था।  जुलूस निकालते समय ताजिए का एक हिस्सा ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन तार से टकरा गया। देखते ही देखते उसमें तेज करंट फैल गया और मौके पर ही अफरा तफरी मच गई। इस हादसे में करीब एक दर्जन लोग इस करंट की चपेट में आ गए। सभी घायलों को तत्काल रतलाम मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।  जहां इलाज के दौरान दो लोगों की जान चली गई जबकि अन्य लोगों का इलाज जारी है।
इस घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है । सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार मोहर्रम के जुलूस में कानून व्यवस्था और लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है । हाई टेंशन तार की चपेट में ताजिया आ गया। इस मामले में बिजली विभाग की लापरवाही भी सामने आई है क्योंकि जिस क्षेत्र से मोहर्रम का जुलूस निकलता है उस जगह की लाइटों को बंद कर दिया जाता है।
पूरी मुस्तादी के साथ मोहर्रम के आगे पीछे चलने पर जिम्मेदार अधिकारी भी  कोई भी मौजूद नहीं था।
इस मामले में प्रशासन की लापरवाही भी सामने आती है । क्योंकि ताजिए में कोई भी गाइड लाइन जारी नहीं की जाती । ताजिए की हाइट कितनी होना चाहिए उसका सिरा कितना होना चाहिए।
लापरवाही की वजह से यह बड़ा हादसा हुआ है। एडिशनल एसपी इस मामले की पूरी जांच कर रहे हैं। मोहर्रम का जुलूस शांतिपूर्ण निकले इसके लिए पुलिस प्रशासन की एक बड़ी चुनौती है।


Share