Share


28 जून 2026

दिल्ली एनसीआर में भूकंप से हिल धरती:
उत्तर भारत के कई इलाकों में दिल्ली एनसीआर सहित कल  शनिवार शाम करीब 7:00 अचानक धरती हिलने लगी और कुछ सेकेंड तक भूकंप के तेज झटके  अचानक से महसूस किए गए। लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए।

नेशनल सेंटर का सीस्मोलॉजी  के अनुसार भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में था, और इसकी तीव्रता करीब 6.2 थी। 6.2 तीव्रता का भूकंप होने के कारण इसके झटके दिल्ली एनसीआर तक महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदू कुश में जमीन से 215 किलोमीटर नीचे बताया जा रहा है।
भूकंप का केंद्र की गहराई अधिक होने के कारण झटके काफी दूर तक के एरिया में महसूस किए गए। जमीन से अधिक गहराई में भूकंप का केंद्र होने से नुकसान की संभावना कम होती है।

भूकंप के इन झटकों का असर भारत पाकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान,कजाकिस्तान, उज़्बेकिस्तान, चीन ,अफगानिस्तान और किर्गिस्तान तक महसूस किया। गया। इसके अलावा भारत में जम्मू कश्मीर पंजाब दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। दिल्ली एनसीआर और गुरुग्राम में भूकंप के झटके महसूस हुई। इधर जम्मू कश्मीर में भी भूकंप के झटके महसूस हुए।
भूकंप की तीव्रता यदि 6.5 से अधिक होती है तो नुकसान की संभावना बढ़ जाती है। इससे कम की तीव्रता के भूकंप में जनजीवन पर असर कम देखने को मिलता है।


Share