1 जुलाई 2026:
देश /दिल्ली/
देश में आग लगने की घटनाओं में कमी आती नहीं दिख रही। आग लगने की घटनाएं दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। दिल्ली में एक और अग्निकांड की घटना हुई है। आज सुबह करीब 6:30 बजे दिल्ली के नजफगढ़ रोड स्थित विजय सेल्स की चार मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग लग गई।
यह आग बेसमेंट से शुरू होकर ऊपरी मंजिलों तक फैल गई। जिससे इलेक्ट्रॉनिक सामान ,फर्नीचर और अन्य सामग्री जलकर खाक हो गई। दमकल विभाग ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया । राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी की हताहत होने की कोई सूचना नहीं है । फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
दिल्ली के नजफगढ़ रोड स्थित विजय सेल्स की बिल्डिंग में आग लगी है। दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक यह आज बेसमेंट से शुरू हुई और ग्राउंड फ्लोर सहित तीन मंजिला इमारत में फैल गई। यह बिल्डिंग करीब 350 वर्ग गज में फैली हुई है। और इस बिल्डिंग के सभी फ्लोर पर इलेक्ट्रॉनिक सामान,इलेक्ट्रिक उपकरण ,फर्नीचर और अन्य सामग्री आग की चपेट में आ गए। इस आग से लाखों रुपए के इलेक्ट्रॉनिक सामान और फर्नीचर को नुकसान पहुंचा है किंतु जनहानि की कोई नुकसान नहीं हुआ है । फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। इसमें ग्राउंड फ्लोर पर बाटा का शोरूम है और उसके ऊपर 3 फ्लोर है। आग लगने से सभी सामान ,फर्नीचर जल कर खाक हो गया।
दिल्ली में इस तरह की आग लगने की कई घटनाएं सामने निकल कर आ रही है। साथ ही ये घटनाए दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। फिर भी प्रशासन की लापरवाही बढ़ती जा रही है और सुरक्षा मानकों का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा।


Leave a Reply