29 जुलाई 2026:
नई दिल्ली:

दिल्ली के द्वारका सेक्टर 9 में चलती हुई डीटीसी बस में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई।  देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और बस धूं-धूं कर जलने लगी।
बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। लेकिन ड्राइवर और कंडक्टर की सूझबूझ से यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।  राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
चलती बस बनी आग का गोला:
चलती हुई बस में अचानक धुआं उठाना शुरू हुआ और कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।‌ बस में मौजूद यात्रियों में चीख पुकार मच गई । चालक ने तुरंत बस रोककर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने भी यात्रियों के बाहर निकलने में मदद की। फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी गई किंतु पुलिस के आने के पहले ही बस  कुछ ही मिनटों में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है । दमकल विभाग की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया । आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।  शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी के कारण आग लगने की संभावना जताई जा रही है।  किंतु आग लगने की सही कारणों का पता विस्तृत जांच के बाद ही पता चल सकेगा।

Share