21 अगस्त 2026:
नई दिल्ली:
आज दिल्ली में दो बड़े राजनीतिक घटनाक्रमों ने माहौल को गर्मा दिया है । जंतर मंतर पर आरक्षण हटाओ आंदोलन को लेकर प्रदर्शन की हलचल रही जबकि दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर पर इस प्रदर्शन के लिए अनुमति नहीं दिए जाने की बात कही थी। नई दिल्ली जिले में BNSS की धारा 163 के तहत प्रतिबंध भी लागू कर दिए गए थे।
इसी बीच राहुल गांधी पैलेट गन से घायल हुए छात्र के साथ पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंचे । राहुल गांधी ने कथित पैलेट गन फायरिंग मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर पुलिस स्टेशन परिसर में धरना दिया।
नीट पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर में विरोध प्रदर्शन हुआ और अब एक और विरोध प्रदर्शन जंतर मंतर में शुरू हुआ है, आरक्षण हटाओ आंदोलन ।
एक बार फिर अब
आरक्षण को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है । यानी जंतर मंतर पर आरक्षण हटाओ आंदोलन को लेकर प्रदर्शन और प्रदर्शनकारी धरना स्थल खाली को तैयार नहीं है । लगातार उन्हें समझाया जा रहा है रामलीला मैदान जाने की अपील की जा रही है ।
डीपी सचिन शर्मा मौके पर प्रदर्शनकारियों से बातचीत जारी रखे हुए हैं । जंतर मंतर पर मल्टी लेयर डेडीकेटिंग और भारी पुलिस बल की तैनाती भी इस वक्त देखने को मिल रही है । लेकिन बार-बार बातचीत के बाद भी, अपील करने के बाद प्रदर्शनकारी डटे हुए हैं और धरना स्थल खाली करने को तैयार नहीं है।
तो नई दिल्ली के जंतर मंतर पर अब आरक्षण हटाओ आंदोलन को लेकर सुबह से ही प्रदर्शनकारी जुटे हुए हैं । प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं । जंतर मंतर खाली करने से सीधे तौर पर उन्होंने इनकार कर दिया है ।
इधर दिल्ली पुलिस जंतर मंतर खाली करने को लेकर अड़ी हुई है उन्हें रामलीला मैदान जाने को कहा जा रहा है।


Leave a Reply