Share


बरकतउल्ला विश्वविद्यालय– कार्य परिषद में फैसला:

भोपाल के बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय में सोमवार को कार्यपरिषद की बैठक हुई । इस बैठक में लॉ कॉलेज को संबद्धता की निरंतरता जारी करने पर सहमति बनाई गई।  बैठक में नर्सिंग कॉलेज को संबध्दता देने हेतु आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख को बढ़ाने की प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई।
इससे पहले  अंतिम तारीख 7 जनवरी थी। शासन ने 31 जनवरी तक आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने के निर्देश जारी किए थे । यह निर्देश BU प्रशासन को दे दिए गए थे ।  कार्य परिषद सदस्यों ने 50% अतिरिक्त फीस की पेनल्टी के साथ आवेदन बढ़ाने की मंजूरी दी है।

इसके पहले विश्वविद्यालय प्रशासन अपने स्तर पर तारीख बढ़ाने का निर्णय स्वयं लेता था।  किंतु इस बार सदस्यों के प्रस्ताव पर विश्वविद्यालय द्वारा तारीख बढ़ाने का यह निर्णय कार्यपरिषद की बैठक में रखा गया।  दरअसल सदस्यों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से कहा था कि इस तरह के निर्णय कार्य परिषद के माध्यम से ही होने चाहिए।  बैठक के अध्यक्षता कुलगुरु प्रोफेसर एस के जैन ने की। इस दौरान कुल सचिव डॉ एस बी सिंह और सदस्य भी मौजूद रहे।


Share