26 जुलाई 2026 :
मध्य प्रदेश /भोपाल/
भौपाल कोलार रोड थाना पुलिस ने न नशे से दूरी है जरूरी 2.0′ अभियान के तहत प्रतिबंधित दवाओं की अवैध को बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बंजारी क्षेत्र स्थित शिवाय मेडिकल पर छापा मारा। जांच में पता चला कि मेडिकल संचालक अवैध तरीके से प्रतिबंधित दवाएं बेच रहा है । जिनका उपयोग नशे के रूप में किया जा रहा है।
थाना प्रभारी संजय सोनी ने बताया कि पुलिस आयुक्त संजय कुमार के निर्देशन पर कोलार रोड थाना पुलिस ने ड्रग विभाग की टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई की। जांच के दौरान मेडिकल संचालक ग्राहकों को नियमों के विपरीत प्रतिबंधित दवाएं बेचता मिला। छापे में मेडिकल से ट्रामाडोल युक्त 120 कैप्सूल सहित एनआरएक्स, क्लोनाजेपाम, एल्प्राजोलम, एमोक्सीप्लीन समेत कुल सात प्रकार की प्रतिबंधित दवाएं जब्त की गई। इसकी कीमत का पता लगाया जा रहा है । साथ ही, ये दवा कहां से लाते थे, उसकी जानकारी भी ली जा रही है। इसके बाद मेडिकल संचालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई।

नशीले इंजेक्शन उत्तर प्रदेश से भोपाल आ रहे:
अभी पिछले दिनों जांच टीम ने पिपलानी थाना क्षेत्र में नशीले इंजेक्शन की अवैध बिक्री
का खुलासा किया था। इस दौरान आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित इंजेक्शन और अन्य सामग्री बरामद की थी। जांच में पता चला था कि इंजेक्शनों की सप्लाई उत्तर प्रदेश से हो रही थी।
ऐसे में पिपलानी थाना पुलिस की टीम इस संबंध में काम कर रही है। अंतरराज्यीय नेटवर्क की जांच  भी की जा रही है । और सप्लाई चेन से जुड़ी जानकारी  भी जुटाई जा रही है। जल्दी ही पुलिस की टीम उप्र जाकर इस संबंध में पूछताछ करके और खुलासे करेगी। पिपलानी पुलिस ने रत्नागिरी तिराहे के पास जंबूरी मैदान गेट आरोपी दक्ष यादव (32) निवासी गोपाल नगर और बल्लू कुचबंदिया (27) निवासी कैंची छोला को गिरफ्तार किया था।

Share