25 अगस्त 2026:
मध्य प्रदेश भोपाल:
भोपाल. नीट यूजी 2026 की पहली सीट अलॉटमेंट सूची ने मध्यप्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस दाखिले की तस्वीर साफ कर दी है। चिकित्सा शिक्षा संचालनालय ने सोमवार को पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट जारी किया। इस सूची में कॉलेज की पसंद के अनुसार क्लोजिंग रैंक में बड़ा अंतर सामने आया। भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज में सामान्य ओपन सीट पर 12,608 ऑल इंडिया रैंक तक सीट मिली, जबकि विदिशा में 31,086 रैंक तक उम्मीदवार को सरकारी सीट मिली। इंदौर में सबसे कड़ी प्रतिस्पर्धा इंदौर के महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में सामान्य ओपन सीट की रैंक करीब 987 से 8,072 तक रही। भोपाल के कॉलेज में यह दायरा 2,182 से 12,608 तक पहुंचा। यानी राजधानी में 12 हजार से अधिक रैंक वाले अभ्यर्थी को भी पहले राउंड में सरकारी एमबीबीएस सीट मिली।
भोपाल शहर के अलावा अन्य शहर में रैंक नीचे गईः
जबलपुर के नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में 20,191, ग्वालियर के गजराराजा मेडिकल कॉलेज में 21,358, रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में 27,903 और विदिशा के अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय मेडिकल कॉलेज में 31,086 रैंक तक सीट आवंटित हुई। इससे कॉलेज की लोकेशन और अभ्यर्थियों की पसंद का सीट आवंटन पर असर दिखता है।
यह प्रक्रिया 3 सितंबर तक चलेगी:
सीट पाने वाले विद्यार्थियों को 25 अगस्त से 3 सितंबर तक रिपोर्ट कर दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।


Leave a Reply