छोला मंदिर के राधा कृष्ण कॉलोनी में 18 -19 जनवरी की रात में एक पति ने पत्नी के साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी । पुलिस के मुताबिक छोला मंदिर निवासी 29 वर्षीय कंचन साहू का मायका टीला जमालपुरा में है।‌ उसका पति हेमराज फुटकर दाल बेचने का काम करता है।  दोनों पति-पत्नी राधा कृष्ण कॉलोनी में रहते थे।‌

पिछले दिनों हेमराज अपने गांव गया था।  इसी बीच कंचन मायके चली गई।  हेमराज 18 जनवरी की शाम कंचन को मायके से लेकर आया था ।दोनों के बीच 18 जनवरी की रात मायके जाने को लेकर झगड़ा हुआ ।अगले दिन सुबह हेमराज ने पुलिस को कंचन की मौत की सूचना दी।

दरअसल कंचन साहू भोपाल में रहना चाहती थी।लेकिन हेमराज उसे गांव में साथ रखना चाहता था ।इसे लेकर दोनों के बीच हमेशा विवाद होता रहता था ।दोनों की शादी भी दूसरी शादी थी।  दूसरी शादी होने के कारण भी उनके बीच मनमुटाव था । जब रात में झगड़ा हुआ तो हेमराज ने उसका गला घोट दिया। पीएम रिपोर्ट के इंतजार में पुलिस ने कई प्रतिबंध लगाए और कार्रवाई करते हुए हेमराज को जेल भेज दिया । जहां से वह जमानत पर रिहा हो गया।  टी आई सरस्वती तिवारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आरोपी हेमराज साहू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।