8 सितंबर 2026:
गुजरात/अहमदाबाद/
प्रधानमंत्री के वडोदरा में कार्यक्रम के लिए लोगों में उत्साह नजर आया है। पहली बार पीएम मोदी के कार्यक्रम की डिजिटल बुकिंग के लिए बुक माई शो पर रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी गई थी और पहले ही घंटे में सारी सीटें बुक हो गई। रजिस्ट्रेशन बंद होने तक 42 हजार लोग वेटिंग में थे। महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय बड़ौदा (एमएसयू) के पवेलियन ग्राउंड में पीएम मोदी ‘नमो फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। खास बात ये है कि रजिस्ट्रेशन ही नहीं, बल्कि लंबी कतार और भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए एंट्री से लेकर बैठने तक की पूरी व्यवस्था डिजिटल रखी गई है।
कैसे मिलेगी एंट्री:
रजिस्ट्रेशन कराने वाले लोगों को उनके book my show अकाउंट परं डिजिटल एम टिकट मिलेगा। इसमें लाइव और क्यूआर कोड होगा, जिसे कार्यक्रम स्थल के प्रवेशद्वार पर स्कैन कर पहचान और एंट्री की पुष्टि की जाएगी।


Leave a Reply