19 अप्रैल 2026 :
मध्य प्रदेश /भोपाल /
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ‘पीएम श्री हेली पर्यटन सेवा ‘ के नए सेक्टर भोपाल से चंदेरी और ओरछा का आज विधिवत शुभारंभ किया । उन्होंने यात्रियों को बोर्डिंग पास वितरित करके सेवा की शुरुआत की।
उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य प्रदेश में धार्मिक और पर्यटन स्थलों तक लोगों की पहुंच को आसान बनाना है । जिससे अधिक से अधिक यात्री इस सेवा का लाभ लेकर मध्य प्रदेश को समृद्ध बनाने और प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन का लाभ ले सके।
आज परशुराम जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश को इस गौरव से लाभान्वित किया है । उन्होंने कहा कि ‘हेली पर्यटन सेवा’ से मध्य प्रदेश के श्रद्धालुओं को न केवल एक सुविधाजनक यात्रा मिलेगी, बल्कि इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। भोपाल से ओरछा जाने के लिए 6500 और चंदेरी के लिए 5500 चुकानें होंगे।
इस पीएम श्री हेली पर्यटन सेवा के शुभारंभ के अवसर पर राज्य मंत्री राकेश शुक्ला, महापौर मालती राय ,निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ,पर्यटन विभाग के सचिव टी ईलैया राजा सहित कई अन्य जन प्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे।
आपको बता दें कि यह सेवा सप्ताह में 5 दिन बुधवार से रविवार तक संचालित होगी। और यात्रियों को भोपाल से चंदेरी भोपाल से ओरछा के लिए निर्धारित राशि देय होंगी।
इसके अतिरिक्त 14,500 की विशेष पैकेज में टैक्सी ,VIP दर्शन और प्रसाद जैसी सुविधा दी जाएगी । चंदेरी और ओरछा में पर्यटकों के लिए 3500 रुपए में ‘जॉय राइड’ की सुविधा भी उपलब्ध की जाएगी।
आपको बता दें कि यह नया सेक्टर भोपाल को ओरछा और ऐतिहासिक विरासत के लिए प्रसिद्ध चंदेरी से जोड़ने हेतु प्रमुख साधन बनेगा । इससे श्रद्धालु ओरछा और चंदेरी आसानी से पहुंच सकेंगे।
चंदेरी की सांस्कृतिक विरासत चंदेरी साड़ी का अनुभव का लाभ भी ले सकेंगे।
आपको बता दें कि 1 नवंबर 2025 को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस पीएम श्री हेली पर्यटन सेवा का शुभारंभ किया था । यह सेवा वर्तमान में आध्यात्मिक सेक्टर इंदौर , उज्जैन,ओंकारेश्वर के साथ, वाइल्डलाइफ सेक्टर जबलपुर ,कन्हा, बांधवगढ़ ,चित्रकूट और मैहर के बीच संचालित की जा रही है।
और अब इस सेवा का लाभ भोपाल से ओरछा,और चंदेरी के बीच भी यह पर्यटन सेवा आज से शुरू हो रही है।


Leave a Reply