4 जुलाई 2026:
मध्य प्रदेश/ भोपाल
पूर्व जज गिरिबाला सिंह को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल गिरिबाला सिंह के घर चोरी के मामले में पुलिस कमिश्नर की फटकार के बाद एक टीम का गठन किया गया है । कटारा हिल्स, बागसेवनिया और मिसरोद के पुलिसकर्मी इस टीम में शामिल किए गए हैं। जिसमें कटारा हिल्स के थाना प्रभारी इस टीम के प्रभारी बने हैं।
पुलिस ने कुछ संदिग्धों को इस मामले में हिरासत में लिया है और इनसे लगातार पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के अनुसार गुना के पारदी गिरोह पर चोरी की आशंका जताई जा रही है । क्योंकि भोपाल के एक पादरी ने पादरी गैंग की मदद की थी।
पुलिस ने इस संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और इससे लगातार पूछताछ चल रही है। और जल्द ही इसका खुलासा
पुलिस कर भी सकती है ।
चोरी के मामले में गिरिबाला सिंह का आरोप:
इस मामले में खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया है कि इस गिरोह में 6 सदस्य थे जो इस चोरी की वारदात में शामिल थे।
आपको बता दें कि पिछले शनिवार को गिरिबाला सिंह के घर में चोरी हुई थी और चोरों की संख्या 6 बताई गई थी । जिसमें गिरिबाला सिंह के लाइसेंसी रिवाल्वर और चांदी के समान, कुछ मोतियों के हार और कुछ जरूरी कागजात चोरी किए गए थे। हालांकि चोर यह सामान ले नहीं जा पाए थे क्योंकि पुलिस ने उन्हें समय रहते पकड़ लिया था।
इधर गिरिबाला सिंह का आरोप है कि उनके घर से 20 लाख से ज्यादा का सामान चोरी हुआ है।
अब इस मामले में पुलिस पर दबाव बढ़ता जा रहा है और इस दबाव के कारण ही एक SIT गठित की गई है और तीन थानों की पुलिस इस मामले में लगा दी गई है।
तृषा शर्मा के परिवार का संदेह:
इधर त्विषा शर्मा के परिवार के सदस्यों ने संदेह जताते हुए आशंका जताई है कि कहीं ना कहीं गिरीवाला सिंह और समर्थ सिंह ने हीं इस घटना को अंजाम दिया है । जिससे कुछ महत्वपूर्ण सुराग जो गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह के खिलाफ मौजूद हो़, उन्हें नष्ट किया जा सके।
तो एक तरफ पुलिस पर चोरी का दबाव है ,दूसरा यह हाई प्रोफाइल केस होने से सीबीआई की जांच भी शामिल है क्षपुलिस इस मामले को गंभीरता से जांच कर रही है । पुलिस का कहना है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस कमिश्नर का कहना है, इस मामले में पुलिस की पूरी टीम में लगी हुई है और गुना के पादरी गैंग से संदेह के आधार पर पूछताछ की जा रही है।


Leave a Reply