13 मई 2026:
मध्य प्रदेश:
खबर प्रधान डेस्क:

MP Gold Silver rate:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 मई को तेलंगाना के सिकंदराबाद में एक जनसभा के दौरान देशवासियों से सोने चांदी को लेकर अपील की।  उन्होंने कहा कि चाहे घर में शादी हो या कोई भी इवेंट 1 साल तक सोना खरीदने से बचें।
प्रधानमंत्री की इस अपील के बाद सोना चांदी के दामों में बड़ी उथल-पुथल देखने को मिल रही है।  देश भर में सोने की कीमतों में भारी गिरावट भी सामने आई है ।
आईए जानते हैं मध्य प्रदेश में सोने चांदी की ताजा कीमतों के बारे में।
सोने की कीमतें:
मध्य प्रदेश के सराफा बाजार में बड़ी हलचल देखने को मिली और सोने की कीमतों में भारी गिरावट नजर आई।  राजधानी भोपाल की बात करें तो सोने की कीमतों में कमी दर्ज की गई है जबकि चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिली है।
11 मई को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के सराफा बाजार में सोने की कीमत 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 14,695 प्रति ग्राम जबकि 10 मई को 14,716 प्रति ग्राम थी।
22 कैरेट गोल्ड की कीमत 11 मई को प्रति 10 ग्राम 1,39,950 जबकि 10 मई को 1,40,150 प्रति 10 ग्राम थी।
प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद 200 रुपए प्रति ग्राम की गिरावट दर्ज की गई।
ऐसा ही हाल मध्य प्रदेश के सभी सराफा बाजार में देखने को मिला।  जिसमें इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर जैसे प्रमुख शहरों के बाजार शामिल है।  आने वाले दिनों में सोने की कीमतें और भी गिरने का अनुमान है।

चांदी की कीमतें :
मध्य प्रदेश में चांदी की कीमतों में थोड़ी उछाल देखने को मिली है।  11 मई को चांदी की कीमत 5000 रुपए प्रति ग्राम की बढ़ोतरी के बाद 2,85,000 प्रति किलोग्राम हो गई है।  जबकि 10 मई को यह 2,80,000 रुपए प्रति किलोग्राम थी।
चांदी की कीमतों में पिछले एक सप्ताह से मध्य प्रदेश के सर्राफा बाजारों में बढ़ोतरी हो रही है।  6 मई को ₹5000 बढ़कर 2,70,000 हुई थी।‌ वही 7 और 8 मई को 5000 रुपए और बढ़कर 2,75,000 हो गई।  और 11 मई को 5000 रुपए की बढ़ोतरी फिर दर्ज़ की गई।