11 मई 2026:
खबर प्रधान डेस्क:
वैश्विक संकट को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी की अपील:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना में एक रैली को संबोधित करते हुए कोरोना काल जैसी हिदायतों  को अपनाने पर जोर दिया।
अमेरिका ईरान युद्ध से ईंधन सप्लाई पर पड़ रहे असर को लेकर उन्होंने चिंता जताई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना में 9400 करोड रुपए के विकास कार्यों के शिलान्यास समारोह में कहा कि पेट्रोल डीजल गैस जैसे पेट्रोल उत्पादों का इस्तेमाल सिर्फ जरूरत के हिसाब से करें।  इससे विदेशी मुद्रा बचेगी और युद्ध के असर को कम करने में भारत को मदद मिलेगी।
पेट्रोल डीजल का इस्तेमाल करें कम -तेल संकट पर जताई चिंता:

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा पेट्रोल डीजल का कम से कम इस्तेमाल करें।  पिछले दो महीने से हमारे पड़ोस में बड़ा युद्ध चल रहा है, जिसका भारत पर भी गंभीर असर हुआ है।  हमारे पास बड़े-बड़े तेल के कुएं नहीं है, इसलिए देश को सर्वोपरि रखते हुए हमें एकजुट होकर मिलकर कार्य करना होगा । पेट्रोल डीजल का उपयोग के किफायत से करें।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारे पास बड़े-बड़े तेल के कुएं नहीं है‌  हमें अपनी जरूरत का पेट्रोल डीजल गैस दुनिया के दूसरे देश से मांगना पड़ता है भारत कई चुनौतियों का सामना कर रहा है युद्ध की वजह से पूरी दुनिया में पेट्रोल डीजल और गैस के दाम बहुत अधिक बढ़ चुके हैं । भारत सरकार पिछले दो महीने से इस संकट से बचने का प्रयास कर रही है । किंतु जब सप्लाई चैन पर संकट लगातार बना रहे तो मुश्किलें बढ़ती जाती हैं।  इसलिए हमें एकजुट होकर लड़ना होगा और संकट के समय को मिलजुल कर कुछ संकल्प के साथ समर्पण भाव से पूरा करना होगा।

उन्होंने कहा पेट्रोल डीजल का कम इस्तेमाल करने के लिए जहां शहर में मेट्रो है ,मेट्रो का इस्तेमाल करें ,ज्यादा से ज्यादा मेट्रो से जाएं । यदि कार से जाना जरूरी है तो प्रयास करें कि कई लोग एक साथ जाएं । रेलवे गुड्स की ट्रेन से सामान को भेजने का कार्य करें।  जिनके पास इलेक्ट्रिक कार है , वे उसका ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें ‌ कोरोना काल की तरह वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन मीटिंग्स, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का इस्तेमाल करने की आज देश को जरूरत है।
इसके अलावा विदेशों में शादियां करना, छुट्टी मनाने के लिए विदेश में घूमने जाना , एक साल के लिए बंद करना होगा।  यह देश हित के लिए जरूरी है।
1 साल तक सोना ना खरीदने की अपील:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा विदेशी मुद्रा बचाना देश हित के लिए जरूरी है।  एक जमाने में जब देश पर कोई संकट आता था, चाहे कोई युद्ध हो ,लोग देश हित में सोना दान देते थे । आज दान की जरूरत नहीं है।  लेकिन देश हित में हमें यह तय करना होगा, कि हम विदेशी मुद्रा बचाएं । सोने की खरीद में  विदेशी मुद्रा बहुत खर्च होती है । कोशिश करें कि 1 साल तक सोना ना खरीदें।  यह देश हित में हमें तय करना होगा कि साल भर तक घर में कोई फंक्शन हो ,कोई कार्यक्रम हो तो सोने ना खरीदें ‌ सोने के गहने ना खरीदें । यह विदेशी मुद्रा बचाने के लिए देश हित में, देशभक्ति में ,यह हमारी चुनौती है । और इस चुनौती को स्वीकार करने के लिए हमें विदेशी मुद्रा को बचाना होगा।
क्योंकि हमें सोना डॉलर में दूसरे देशों से मंगवाना पड़ता है। डॉलर महंगा होने से इस पर खर्च बढ़ जाता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से देश हित में अपील की। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ सरकार का नहीं बल्कि देश का इम्तिहान है।
प्रधानमंत्री की अचानक की गई इन अपीलों की चर्चा तेज रही और लोग अलग-अलग अर्थ निकालते हुए नजर आए।