पिग बुचरिंग स्कैम: मैट्रिमोनियल साइट पर प्रस्ताव भेजकर किया स्कैम:
मैट्रिमोनियल साइट पर शादी का प्रस्ताव भेज कर एक महिला ने एक सॉफ्टवेयर कंपनी के कंसल्टेंट से 63 लाख रुपए की ठगी कर ली।
इंदौर में पहला ऐसा मामले आया है जिसमें पिग बुचरिंग स्कैम किया गया है । दरअसल पिगबुचरिंग स्कैम में शादी का प्रस्ताव भेजने वाली महिला पहले मीठी बातें करके पीड़ित को प्रेम जाल में फंसाते हैं। लोग भी महिला की मीठी बातों में फंस जाते हैं और शेयर में निवेश कर बैठते हैं।
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि तलाकशुदा सॉफ्टवेयर कंसल्टेंट जिसकी उम्र 40 वर्ष थी, उसने मैट्रिमोनियल साइट पर प्रोफाइल अपलोड किया तभी कायरा मल्होत्रा नाम की एक महिला की प्रोफाइल देखी । और शादी के लिए रिक्वेस्ट भेज दी। कुछ दिन बाद महिला ने रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर ली। दोनों व्हाट्सएप पर चैटिंग करने लगे। पीड़ित सॉफ्टवेयर कंसल्टेंट ने बताया कि महिला ने कहा था कि वह फॉरेस्ट ट्रेंनिंग में अनुभवी है ,20% लाभ कमाती है। महिला ने प्यार भरी मीठी बातों में फंसाया और पीड़ित ने कई टुकड़ों में 63.56 लाख निवेश कर दिए। किंतु निवेश की राशि नहीं मिल सकी।
बातों में फंसा कर सॉफ्टवेयर कंसल्टेंट से ठगे 63 लाख:
TAGS:

Leave a Reply