26 जुलाई 2026:
बिहार/

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव को कल रात गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें गिरफ्तार करके 14 दिन की न्याय के रास्ते में पटना की बेउर जेल में रखा गया है।
क्यों किया गया तेज प्रताप यादव को गिरफ्तार:
तेज प्रताप यादव 25 जुलाई को पटना में बिहार बंद में शामिल हुए। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें कुछ समय के लिए हिरासत में दिया था और बाद में उन्हें छोड़ कर दिया गया।
इसके बाद शाम को ही पुलिस उन्हें पटना के एक माल से अपने साथ ले गई और उन्हें नौबतपुर थाने लेकर पहुंची जहां उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया और फिर 14 दिन की न्याय हिरासत में पटना की बेउर जेल भेज दिया गया।

बताया जा रहा है कि अभी हाल ही में कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके से बिहार में आंदोलन करने की अपील तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से की थी। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ त्यागपत्र की मांग को लेकर चल रहे इस आंदोलन में बिहार के छात्र-छात्राओं में भी विरोध प्रदर्शन किया था और यह प्रदर्शन बिहार की राजधानी पटना से शुरू हुआ इसके बाद कई जिलों तक पहुंच गया।
शनिवार 25 जुलाई को बिहार बंद का आह्वान किया गया था। शनिवार सुबह से ही बिहार के कई जिलों में जमकर हिंसा हुई और तोड़फोड़ भी हुई।
तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया के जरिए कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके से बिहार में आंदोलन करने की अपील की थी। और इसके बाद हिरासत में लिए जाने के दौरान तेज प्रताप यादव ने कहा कि वह छात्रों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं ,अगर जरूरत पड़ी तो छात्रों के अधिकारों के लिए जान देने को भी तैयार रहूंगा।

इस हिंसा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक पुलिसकर्मी प्रदर्शनकारियों पर एक-47 से गोलियां चलाता हुआ दिख रहा है।
सिवान की इस घटना पर तेजस्वी यादव ने चिंता जताई और सरकार की आलोचना की और दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

सिवान के पुलिस अधीक्षक पूरण कुमार झा ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि पुलिस ने आत्मरक्षा में गोलियां चलाई थी क्योंकि प्रदर्शनकारियों के बीच असामाजिक तत्व भी घुस गए थे और यह प्रदर्शन हिंसक हो चुका था। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज भी किया और आंसू गैस भी छोड़े। प्रदर्शनकारियों ने भी पुलिस पर फायरिंग की इस फायरिंग में कई लोग घायल हुए। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि जो लोग घायल हुए हैं वह पुलिस की गोलियों से घायल हुए हैं या प्रदर्शनकारियों की गोलियों से क्योंकि फायरिंग दोनों तरफ से हो रही थी।

तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि तेज प्रताप यादव हमारे बड़े भाई हैं उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया हैं और उन पर कई धाराएं लगाई गई है।

Share