सड़क किनारे बैठे मजदूरों को बेकाबू कार ने रौंदा -5 की मौत:
जबलपुर के बरेला थाना स्थित हाईवे रोड पर रविवार दोपहर 2:00 बजे एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे बैठे 15 मजदूरों को कुचल दिया। इस भीषण हादसे में पांच मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई । जिसमें से 10 मजदूर गंभीर रूप से घायल है। इस घटना के बाद लोगों में चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया।
इन मृतकों में चैनवती, जिसकी उम्र 35 वर्ष, लक्ष्मीबाई जिसकी उम्र 38 वर्ष है। जिन्होंने मौके पर तुरंत दम तोड़ दिया। इसके बाद तीन अन्य लोगों ने भी दम तोड़ दिया । सभी घायल मंडला से लेकर बम्होरी गांव के बताए गए हैं। मजदूरों को टक्कर मारने के बाद ड्राइवर कार सहित फरार हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार मंडला जिले की तरफ से आ रही थी और जबलपुर शहर की तरफ निकल गई।
सभी मजदूर पेंटिंग का काम कर रहे थे। हाईवे के किनारे लगी लोहे की ग्रिल पर सभी पेंटिंग का काम कर रहे थे। दोपहर के समय जब मजदूर सड़क किनारे बैठ कर खाना खा रहे थे तभी एक तेज रफ्तार कार ने मजदूरों को कुचल दिया।
इन घायलों में गोमती बाई 40,राजकुमारी 37, वर्षाबाई 39, कृष्णाबाई 41,अकलवती 36, प्रभावती 40, मीराबाई 38, यमुनाबाई 35 ज्ञानवती 41, भगवती 37, लक्ष्मीबाई 39 और छोटी बाई 36 शामिल है।
ड्राइवर मौके पर कार लेकर फरार हो गया, जिसे बाद में पुलिस में पकड़ लिया।
बेकाबू कार ने सड़क किनारे 15 मजदूरों को रौंदा: ड्राइवर कार सहित फरार:

TAGS:

Leave a Reply