24 July 2026
मध्य प्रदेश/ धार/
धार की भोजशाला-कमाल मौला मस्जिद को लेकर विवाद एक बार फिर बढ़ गया है।  जुमे की नमाज के लिए प्रशासन की ओर से तय किए गए वैकल्पिक स्थान पर मुस्लिम पक्ष ने आपत्ति जताई है। गुरुवार देर रात प्रशासन और मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों के बीच बैठक हुई, लेकिन जगह को लेकर कोई सहमति नहीं बन सकी। मुस्लिम पक्ष का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार नमाज के लिए स्थान भोजशाला परिसर के पास होना चाहिए।  वहीं, प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए वैकल्पिक जगह का प्रस्ताव रखा है। सुप्रीम कोर्ट में आज इस मामले पर सुनवाई होनी है। इसे देखते हुए धार में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जावरा और इंदौर से पुलिस की विशेष कंपनियां बुलाई गई हैं, जबकि शहर में करीब 350 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। भोजशाला परिसर और संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Share