31 अगस्त 2026:
मध्य प्रदेश/ भोपाल/
भोपाल के कोलार क्षेत्र ललिता नगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में भागवत कथा और कलश यात्रा का आयोजन किया जाता है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जन्माष्टमी पर यह आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष जन्माष्टमी 4 सितंबर को मनाई जाएगी इस आयोजन को सफल बनाने के लिए भूमि पूजन और कथा की तैयारी शुरू हो चुकी है यहां के रहवासी और व्यापारी कथा स्थल का भूमि पूजन भी कर चुके हैं ।
लगातार चौर्थ वर्ष भी आयोजित होने वाली श्रीमद्भागवत कथा की तैयारियां भूमि पूजन के साथ शुरू हो गई हैं। आयोजकों ने विधि-विधान से कथा स्थल का भूमि पूजन कर आयोजन का शुभारंभ किया।
4 सितंबर को सुबह 10 बजे कलश यात्रा निकलेगी ,जो ललिता नगर मार्केट से मेन रोड होकर निर्मला देवी मार्ग से कथा स्थल पहुंचेगी। कथा वाचक भूपेंद्र बिलगैया (भोले महाराज) के मुखारबिंद से वाचन दोपहर से शुरू होगा। आयोजन समिति के हरीश यादव ने बताया कि 10 सिंतबर को समापन होगा। आयोजन व्यापारियों और रहवासियों के द्वारा किया जा रहा है।
भोपाल के ललिता नगर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर श्रीमद् भागवत कथा और कलश यात्रा:

TAGS:

Leave a Reply