Share

10 जुलाई 2026 :मध्य प्रदेश )भोपाल:

भोपाल के ऐशबाग इलाके में हुए बुजुर्ग दंपती हत्याकांड में पुलिस ने जांच तेज कर दी है……. पुलिस ने दो Suspicious के CCTV फुटेज जारी कर उनकी जानकारी देने वालों के लिए 50 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की है….26 जून को आंबेडकर कॉलोनी में 70 वर्षीय हेमंत फिलेमोन और उनकी पत्नी शकुंतला के शव घर में मिले थे…. जांच में सामने आया कि दोनों की हत्या 24 जून की रात गोली मारकर की गई थी….पुलिस अब तक 500 से ज्यादा CCTV कैमरे और मोबाइल रिकॉर्ड खंगाल चुकी है….. फुटेज में दो संदिग्ध बारिश के दौरान रेनकोट और ग्लव्स पहने नजर आए हैं…… पुलिस को शक है कि वारदात प्रोफेशनल तरीके से की गई……..जांच में यह भी सामने आया है कि घर में रहने वाला एक किराएदार घटना से कुछ दिन पहले लापता हो गया था… इसके अलावा मृतक के कई पुराने मोबाइल फोन भी मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है….. पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा….


Share