3 June 2026:
खबर प्रधान डेस्क:
भोपाल : लखनऊ मंडल में यार्ड ब्लॉक के चलते रेल संचालन प्रभावित हुआ है, जिससे भोपाल मंडल से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों पर असर पड़ा है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुछ को ट्रेनों के टर्मिनल में बदलाव, आंशिक निरस्तीकरण और मार्ग परिवर्तन किए है।
गाड़ी संख्या 22684 लखनऊ-यशवंतपुर एक्सप्रेस 4 जून लखनऊ के स्थान पर उतरेटिया स्टेशन से ही रवाना होगी। लखनऊ मंडल में यार्ड ब्लॉक के चलते रेल संचालन प्रभावित हुआ है, जिसका असर भोपाल मंडल से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों पर पड़ा है। लखनऊ मंडल में यार्ड ब्लॉक के चलते रेल संचालन प्रभावित हुआ है, जिसका असर भोपाल मंडल से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों पर पड़ा है। गाड़ी संख्या 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस 3 जून को नगर-लखनऊ-मल्हौर के बजाय मानक नगर-ऐशबाग मल्हौर होकर चलेगी। गाड़ी संख्या 12173 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल-लखनऊ-रायबरेली-प्रतापगढ़ के स्थान पर कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज-फाफामऊ प्रतापगढ़ होकर संचालित होगी।
उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में चल रहे यार्ड ब्लॉक का असर अब भोपाल मंडल से होकर गुजरने वाली ट्रेनों पर भी दिखाई देने लगा है। रेलवे ने चार बड़ी ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है। इनमें कुछ ट्रेनों का मार्ग बदला गया है तो कुछ को गंतव्य स्टेशन से पहले ही समाप्त किया जाएगा। इससे हजारों यात्रियों की यात्रा योजनाएं प्रभावित हो सकती हैं।
दो ट्रेनों का बदला गया मार्ग:
यार्ड ब्लॉक के कारण गाड़ी संख्या 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस का मार्ग भी बदला गया है। यह ट्रेन 1 से 3 जून तक अपने नियमित मार्ग मानक नगर-लखनऊ-मल्हौर के बजाय मानक नगर-ऐशबाग-मल्हौर होकर संचालित होगी। इस दौरान ट्रेन लखनऊ स्टेशन ना जाकर उसकी जगह ऐशबाग तथा बादशाह नगर स्टेशन तक जायेगी।
वहीं गाड़ी संख्या 12173 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस 2 जून को कानपुर सेंट्रल-लखनऊ-रायबरेली-प्रतापगढ़ मार्ग के बजाय कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज-फाफामऊ-प्रतापगढ़ होकर चलेगी। इसके चलते ट्रेन लखनऊ, रायबरेली और अमेठी स्टेशन नहीं पहुंचेगी। यात्रियों को प्रयागराज स्टेशन से वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी।


Leave a Reply