14 जुलाई 2026 :
मध्य प्रदेश/भोपाल/
छोटी महिला उद्यमियों ग्रहणियों के लिए एक अच्छी खबर है।
स्थानीय महिला उद्यमियों, गृहिणियों और होम-ग्रोन व्यवसायों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए 15 जुलाई को राजधानी में ‘अर्बन बाज़ार भोपाल’ का आयोजन होने जा रहा है। यह प्रदर्शनी का पहला “मानसून स्पेशल एडिशन” कटारा हिल्स स्थित सिग्नेचर सिटी के क्लब हाउस में आयोजित किया जाएगा। इस महिला प्रधान लाइफस्टाइल का आयोजन शाम 4 बजे से होगा। आयोजक प्रमुख कशिश ने कहा कि यह आयोजन उन महिलाओं और छोटे होम-बेस्ड उद्यमियों को एक मंच प्रदान करेगा, उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य वोकल फॉर लोकल की भावना को बढ़ावा देना है। जो सीमित संसाधनों के कारण बड़े बाजार तक नहीं पहुंच पाती हैं। यहां महिलाओं द्वारा तैयार हस्तनिर्मित और गुणवत्तापूर्ण उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला देखने को मिलेगी।


Leave a Reply