26 जुलाई 2026:
मध्य प्रदेश/ भोपाल:
भोपाल. भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड कल सोमवार 27 जुलाई से शहर के मुख्य रास्तों पर इलेक्ट्रिक बसों को पैसेंजर के साथ ट्रायल रन संचालित करेगा। पिछले तीन दिनों से इलेक्ट्रिक बसों को शहर के पहाड़ी और दुर्गम रूट पर चलकर यह देखा जा रहा था कि गाड़ी का पिकअप और स्पीड प्रभावित तो नहीं हो रही है। पहले चरण में गाड़ियों की टेस्टिंग के बेहतर परिणाम सामने आयें हैं। जिसके बाद भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड प्रबंधन ने अब यात्रियों को बिठाकर ट्रायल रन करने का निर्णय लिया है। भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड ने यह भी दावा किया है कि ट्रायल रन पूरी तरह से सुरक्षित है और किसी भी बस में, किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की कोई संभावना नहीं है। सभी तरह की तकनीकी जांच करने के बाद ही यात्रियों को इन गाड़ियों में बिठाकर चुनिंदा रूट पर एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने का ट्रायल किया जाएगा।
पहले चरण में न्यूनतम किराया 15 रुपए निर्धारित किया गया है, जबकि लो फ्लोर बसों की तर्ज पर अधिकतम किराया 7 रुपए प्रति किलोमीटर के हिसाब से ही वसूल किया जाएगा। लालघाटी से करोंद, रत्नागिरी से भदभदा, नर्मदापुरम, एमपी नगर, रेलवे स्टेशन, क आईएसबीटी तक इन बसों को चलाया जाएगा। इन सभी रास्तों पर अभी ई रिक्शा ही चलते है। पुराने ऑपरेटरों का कहना है कि इन ई रिक्शा के चलते बीसीएलएल बसों को सवारी नहीं मिलती।


Leave a Reply