Share

5 जून 2026 :
खबर प्रधान डेस्क:
मध्य प्रदेश/
भोपाल रायसेन हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार की वजह से दो बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई ‌ जिसमें ड्राइवर समेत 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है और दो दर्जन से ज्यादा यात्री घायल बताए जा रहे हैं।
यह हादसा भोपाल रायसेन हाईवे पर सेहतगंज टोल प्लाजा के पास हुआ है।
भोपाल राइस एंड हाईवे पर तेज रफ्तार बस की टक्कर से 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।  दो बस आमने-सामने से टकरा गई।  यह भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि ड्राइवर सहित 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।  दो दर्जन से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। और इस हादसे में दो दर्जन से ज्यादा यात्री, जिसमें एक मासूम सहित चार लोगों की मौत हो गई है । इसमें एक बच्चा, एक महिला और दो पुरुष बताई जा रहे हैं । यह हादसा तेज रफ्तार की वजह से बताया जा रहा है।  दोनों बसों की रफ्तार बहुत तेज थी, जो आमने-सामने की भिड़ंत के कारण यह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है।
रायसेन के सेहतगंज फैक्ट्री के पास यह हादसा हुआ है ‌ मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को तत्काल बाहर निकाला और उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया । कुछ यात्रियों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।
मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार बस के कारण यह हादसा हुआ है।क्ष बताया जा रहा है कि बस  80 और 100 की स्पीड से बस दौड़ रही थी।
जिसमें ड्राइवर सहित 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


Share