26 जून 2026:
मध्य प्रदेश/ भोपाल/
एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन के लिए निकलें थोड़ा संभल कर:
भोपाल शहर में आज मुहर्रम पर्व के अवसर पर निकलने वाले ताजिया जुलूस के कारण आज शहर में VIP रोड क्षेत्र में ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है।
यदि आप एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन के लिए निकल रहे हैं तो समय का ध्यान रखें थोड़ा पहले निकले क्योंकि पुलिस ने विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। यदि आवश्यक ना हो तो वीआईपी रोड और जुलूस मार्ग से होकर न जाए।
यदि एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जाना आवश्यक हो तो समय से पहले घर से निकलने की सलाह दी जा रही है। आज भोपाल के अलग-अलग क्षेत्र से आने वाले ताजिया इमामी गेट और पीर गेट के बीच एकत्रित होंगे। इसके बाद यह सभी ताजिए जुलूस के साथ भवानी चौक ,रॉयल मार्केट ,हमीदिया अस्पताल कोहेफिजा तिराहा और जीएडी मार्ग से होते हुए कर्बला तक पहुंचेंगे । इसके अलावा कुछ ताजिए VIP रोड से होकर गिन्नौरी क्षेत्र की ओर भी जाएंगे।
किस रूट से होकर जाएं:।
इस वजह से नए शहर से पुराने शहर जाने के लिए रोशनपुरा चौराहा ,कंट्रोल रूम, लिली चौराहा, काली मंदिर ,भारत टॉकीज, हमीदिया रोड से होकर आवागमन कर सकते हैं इसके अलावा सीहोर, इंदौर ,राजगढ़, ब्यावरा की ओर जाने के लिए नीलबड़, रातीबड़, झागरिया, खजूरी सड़क और अयोध्या बायपास मार्ग से जाने की व्यवस्था की गई है।
लालघाटी की ओर रूट रहेगा प्रतिबंधित:
इंदौर, उज्जैन, राजगढ़ और ब्यावरा की ओर आने जाने वाली बसों को लालघाटी की तरफ प्रवेश नहीं मिलेगा। वाहनों को हलालपुर बस स्टैंड तक ही जाने की अनुमति मिलेगी। भारत टॉकीज, अल्पना तिराहा ,नादरा बस स्टैंड, भोपाल टॉकीज ,शाहजहांनाबाद ,रॉयल मार्केट ,कोहेफिजा तिराहा और कर्बला क्षेत्र में भारी वाहनों को प्रवेश नहीं मिलेगा।
यदि एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन के लिए जाना हो तो इन रास्तों से होकर जाएं:
एयरपोर्ट के लिए भदभदा, नीलबड़, नाथू बरखेड़ा रोड, खजूरी सड़क, मुबारकपुर मार्ग, प्रभात चौराहा ,जेके रोड ,अयोध्या बायपास ,गांधीनगर तिराहा से होकर जाएं।
रेलवे स्टेशन के लिए प्रभात चौराहा, परिहर चौराहा ,80 फीट रोड, बजरिया तिराहा से होकर जाएं।


Leave a Reply