मध्य प्रदेश एक बार फिर सर्द हवाओं की चपेट में है।
कई शहरों में कोल्ड डे जैसे हालात है।
बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार हिमालय में जारी बर्फबारी से सर्द हवाओं के कारण मध्य प्रदेश के अधिकतर इलाके ठंड की चपेट में आ चुके हैं।
जिसमें राजगढ़ जिला सबसे ज्यादा ठंडा रहा । यहां न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री दर्ज किया गया । दतिया में 7.4, गुना में 7.7, पचमढ़ी में 8.4 ,नौगांव में 9 डिग्री ,वही रीवा में 9.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
मध्य प्रदेश के कई शहरों में तेज ठंड का असर जारी है।
तापमान के गिरावट के साथ-साथ कोहरे का असर भी रहा।
27 और 28 जनवरी को मावठा गिरने की संभावना जताई गई है।
भोपाल ,उज्जैन ,ग्वालियर ,विदिशा, सागर, शिवपुरी ,शाजापुर ,अशोक नगर ,आगर मालवा ,भिंड ,मुरैना, दतिया, निवाड़ी ,छतरपुर ,टीकमगढ़, राजगढ़, गुना ,मंदसौर में बारिश की संभावना है।
इसके अलावा जबलपुर विदिशा सागर रीवा कटनी में बारिश के आसार है।
मध्य प्रदेश के कई शहरों में कोल्ड डे:26 -27 जनवरी बारिश का अलर्ट:

TAGS:

Leave a Reply