14 अप्रैल 2026 :
मध्य प्रदेश नलखेड़ा
नलखेड़ा मां बगलामुखी का धार्मिक स्थल:

मध्य प्रदेश के नलखेड़ा में मां बगलामुखी माता मंदिर अब प्रसिद्ध धार्मिक स्थल के रूप में शामिल हो रहा है। यह मंदिर द्वापर कालीन सिद्ध पीठ मां बगलामुखी का प्रमुख मंदिर है।
मध्य प्रदेश के धार्मिक पर्यटन में इन दिनों एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है । उज्जैन ,ओंकारेश्वर, महेश्वर और पचमढ़ी जैसे प्रमुख स्थलों के साथ अब श्रद्धालु नलखेड़ा को भी अपने टूर पैकेज में शामिल कर रहे हैं । पिछले कुछ समय से नलखेड़ा में श्रद्धालुओं की डिमांड काफी तेजी से बढ़ी है । अभी हाल ही में नलखेड़ा को भी शामिल किया है।
सबसे खास बात यह है कि बेंगलुरु हैदराबाद सहित दक्षिण भारत से आने वाले श्रद्धालु बड़ी संख्या में नलखेड़ा पहुंच रहे हैं

नलखेड़ा में मां बगलामुखी का जो मंदिर है यहां तांत्रिक साधना और शक्ति उपासना का प्रमुख केंद्र माना जाता है।  श्रद्धालुओं का यह विश्वास है कि यहां दर्शन करने से मनोकामना की पूर्ति होती है । इस बीच सोशल मीडिया और प्रचार प्रसार के कारण भी नलखेड़ा की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है । इससे यह प्रमुख धार्मिक पर्यटन क्षेत्र का हिस्सा बनता जा रहा है।
उज्जैन ओंकारेश्वर के बाद अब आगर मालवा जिले का नलखेड़ा मध्य प्रदेश का एक नया धार्मिक पर्यटन क्षेत्र बनकर उभर रहा है।  नलखेड़ा में ही मां बगलामुखी का मंदिर भी है।
बाहर से आने वाले श्रद्धालु उज्जैन ओंकारेश्वर के साथ नलखेड़ा भी जाना पसंद करते हैं । कई ट्रैवल ऑपरेटर्स का कहना है कि भोपाल से चार धाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया है । भोपाल से अब तक 300 से ज्यादा बुकिंग चार धाम यात्रा के लिए हो चुकी हैं।‌ इसमें बड़ी संख्या में लोग परिवार सहित यात्रा का प्लान कर रहे हैं।