20 जुलाई 2026: सोमवार:
मध्य प्रदेश /भोपाल/

भोपाल मप्र पुलिस का नशामुक्ति अभियान एक जन आंदोलन का रूप ले चुका है। इस अभियान का नाम रखा गया है- ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ ।
इस अभियान के चौथे दिन यह जनआंदोलन का रूप लेता दिखा। प्रदेशभर में 1,300 से अधिक जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए 8.30 लाख से ज्यादा लोगों तक पहुंच बनाई गई। रीवा, खंडवा और बड़वानी में चालानी कार्रवाई, इंदौर में साइक्लोथॉन व नुक्कड़ नाटक के द्वारा ,बैतूल में 50 हजार लोगों की ऑनलाइन शपथ और सिंगरौली में 1,600 छात्रों की मानव श्रृंखला इस अभियान का हिस्सा बन रही है।

Share