21 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश/ भोपाल/

मध्य प्रदेश भोपाल सरकारी स्कूलों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राज्य शिक्षा केन्द्र ने  कल 20 अगस्त गुरुवार को ‘ई-कक्षा मध्यप्रदेश’ कार्यक्रम शुरू किया। राज्य शिक्षा केंद्र के संचालक हरजिंदर सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि तकनीक आधारित शिक्षा वर्तमान समय की जरूरत है। ‘ई-कक्षा मध्यप्रदेश’ से शिक्षक डिजिटल संसाधनों का बेहतर उपयोग कर सकेंगे, वहीं विद्यार्थी अपनी सुविधा और गति के अनुसार पढ़ाई कर पाएंगे।

अपर संचालक डॉ. अरुण सिंह ने बताया कि वीडियो कंटेंट ई-कक्षा मिशन ज्ञान एप पर उपलब्ध रहेगा। शिक्षक आधारित शिक्षण, आकर्षक स्लाइड्स, चित्र, ग्राफिक्स, हस्तलिखित व्याख्या और ब्लेंडेड लर्निंग का इस्तेमाल किया।

Share