23 जुलाई 2026:
मध्य प्रदेश/ भोपाल/

मध्य प्रदेश में सामान्य प्रशासन विभाग में एक बड़ा प्रशासनिक फिर बदल कर महत्वपूर्ण आदेश जारी किए। जिसमें 1991 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अशोक वर्णवाल को अस्थाई रूप से मध्य प्रदेश का कार्यवाहक मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। आज गुरुवार को उन्होंने अपना पदभार संभाल लिया है और उनकी सेवानिवृत्ति जनवरी 2027 में होना है।

इधर 1989 बैच के आईएएस अधिकारी अनुराग जैन को केंद्र सरकार ने नीति आयोग का सीईओ नियुक्त किया है। अनुराग जैन का कार्यकाल 2 वर्ष का होगा। पिछले वर्ष अगस्त में उन्हें 1 साल का एक्सटेंशन मिला था जिसमें उन्हें मुख्य सचिव का कार्यभार दिया गया था उनका कार्यकाल अगस्त 2026 में पूरा हो रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जुलाई के पहले सप्ताह में ही नए मुख्य सचिव के नाम पर मंथन शुरू कर दिया था। जिसमें केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा के बाद वर्णवाल के नाम पर सहमति बनाई गई इसमें अनुराग जैन की सहमति भी शामिल है। सूत्रों के मुताबिक आदेश आने से पहले ही अनुराग जैन अशोक वर्णवाल को सीएम हाउस लेकर गए थे। जहां उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात की।
IAS अशोक बर्णवाल ने संभाला मुख्य सचिव का पदभार :पहले भी निभा चुके हैं कई जिम्मेदारियां:

मध्य प्रदेश को नया कार्यवाहक मुख्य सचिव मिल गया है… 1991 बैच के IAS अधिकारी अशोक बर्णवाल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।  सामान्य प्रशासन विभाग ने नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है। .यह पद पूर्व मुख्य सचिव अनुराग जैन के नीति आयोग का सीईओ बनने के बाद खाली हुआ था।  अनुराग जैन का कार्यकाल 31 अगस्त 2026 तक था। अशोक बर्णवाल फिलहाल लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में अपर मुख्य सचिव हैं।  इसके साथ ही उनके पास भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग और खाद्य सुरक्षा आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी है। बर्णवाल झारखंड के रहने वाले हैं और गुना, शहडोल और देवास के कलेक्टर रह चुके हैं‌ उन्हें प्रशासनिक कामकाज का लंबा अनुभव है। वे 31 जनवरी 2027 को रिटायर होंगे।  अब सरकार ने उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें प्रदेश की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

Share