7 जुलाई 2026:
मध्य प्रदेश:
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने लंबे समय से रुके हुए नियमित पदोन्नति के रास्ते को साफ करते हुए 190 तहसीलदार ,अधीक्षक, भू अभिलेख और प्रभारी डिप्टी कलेक्टरों को पदोन्नति किया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सामान्य प्रशासन विभाग यानी GAD को निर्देश देते हुए आज 7 जुलाई को आदेश जारी किए। और 190 तहसीलदारों और प्रभावी डिप्टी कलेक्टरों को एक साथ पदोन्नति दी। सभी अधिकारियों को डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है । इसके साथ ही पदोन्नति अधिकारियों की नई पदस्थापना भी तय कर दी गई है।
फिलहाल इन अधिकारियों की पदस्थापना में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इन पदोन्नति से प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ-साथ रिक्त पदों के भरने की प्रक्रिया में भी तेजी आएगी।
मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को मुख्यमंत्री मोहन यादव के फैसले से बड़ी सौगात मिली है। मध्य प्रदेश में डिप्टी कलेक्टर के प्रमोशन के आदेश जारी किए गए हैं । 10 सालों से जो रास्ता रुका हुआ था प्रमोशन से वह साफ हो गया है। मध्य प्रदेश में करीब करीब 190 अधिकारियों का प्रमोशन एक साथ किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 190 तहसीलदार और प्रभारी डिप्टी कलेक्टर को प्रमोशन देकर डिप्टी कलेक्टर बनाया है।
पिछले 10 वर्षों से हाई कोर्ट में मामला उलझा हुआ था, जिसके कारण प्रमोशन नहीं हो पा रहे थे । किंतु अब मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस मामले में निर्देश जारी कर सामान्य प्रशासन विभाग की बैठकें बुलवाई और 190 प्रमोशन किए गए हैं। करीब 2 लाख से ज्यादा ऐसे कर्मचारी हैं जो प्रमोशन का इंतजार कर रहे थे।
किंतु अब विधिवत तरीके से डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है।


Leave a Reply