Share


4 जुलाई 2026 :
मध्य प्रदेश:

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में कल रात शुक्रवार 8:00 बजे तबादलों की डेड लाइन खत्म होने के करीब 2 घंटे बाद रात 10:00 बजे तबादला आदेश जारी किए गए।  इन आदेशों में ईओडब्ल्यू के आरक्षक सब इंस्पेक्टर और इंस्पेक्टर स्तर के कर्मचारियों की सूची शामिल है।

मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने कल शुक्रवार देर रात 9 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं।  इस तबादला सूची में सबसे अहम नियुक्ति है रूचि वर्धन मिश्रा की ।
जिन्हें पुलिस मुख्यालय से हटाकर भोपाल ग्रामीण का आईजी बनाया गया है । शहडोल और शाजापुर जिलों के SP भी बदले गए हैं।
संजय कुमार अग्रवाल को शहडोल का और प्रियंका शुक्ला को शाजापुर का एसपी बनाया गया है।
मिथिलेश शुक्ला को सागर रेंज का आईजी बनाया है वह वर्तमान में नर्मदापुरम जोन के आईजी हैं और उन्हें  सागर आईजी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया था। यह पद हिमानी खन्ना के रिटायरमेंट होने के बाद सागर आईजी का पद का अतिरिक्त प्रभार उन्हें दिया गया था जिसे वे संचालित कर रहे थे।
चंद्रशेखर सोलंकी जो वर्तमान में SAF  रेंज में पदस्थ हैं उन्हें नर्मदा पुरम का आईजी बनाया गया है।

अफसर के तबादले: कहां से कहां

हरिनारायण चारी मिश्रा–आइजी, एससीआरबी से आइजी (प्रशासन), पीएचक्यू

रुचिवर्धन मिश्रा–आइजी (प्रशासन) पीएचक्यू से आइजी भोपाल ग्रामीण

चंद्रशेखर सोलंकी–आइजी, विसबल इंदौर से आइजी, नर्मदापुरम

मिथिलेश शुक्ला–आइजी, नर्मदापुरम से आइजी, सागर

सिमाला प्रसाद–डीआइजी, पीएचक्यू से डीआइजी, खरगोन

यशपाल सिंह राजपूत–एसपी, शाजापुर से एसपी, रेल इंदौर

रामजी श्रीवास्तव–एसपी, शहडोल से एआइजी, पुलिस अकादमी, भौरी

संजय कुमार अग्रवाल–एआइजी, पुलिस अकादमी भौंरी से एसपी, शह‌डोल

प्रियंका शुक्ला–एआइजी, पीएचक्यू से एसपी, शाजापुर

विशेष पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) आदर्श कटिहार को अतिरिक्त जिम्मेदारी के साथ स्पेशल डीजी दूरसंचार पीएचक्यू का अतिरिक्त प्रभाव सौंपा गया है। आईजी इंदौर ग्रामीण जोन के अनुराग के  IGSAF इंदौर रेंज और आईजी  RAPTC इंदौर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।


Share