13 अगस्त 2026 :
मध्य प्रदेश:

मुख्यमंत्री मोहन यादव आज गुरुवार को भोपाल में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों में शामिल हुए । विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर के साथ भोपाल में सांसद यूथ पार्लियामेंट 2026 का उद्घाटन कर युवा साथियों से संवाद भी किया।  लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 331वीं   पुण्य स्मृति के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रवींद्र भवन भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की और लोकमाता की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।  राष्ट्र और समाज के लिए उनके अतुलिनीय  योगदान ,जनसेवा और सुशासन के आदर्शों का स्मरण भी किया।

इसके साथ ही हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भोपाल के बोट क्लब में आयोजित विशाल नौका तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शामिल हुए और राष्ट्रभक्ति का संदेश देते हुए खिलाड़ियों और उपस्थित नागरिकों का उत्साह वर्धन भी किया।  निवास स्थित समत्व भवन से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रायसेन जिले में आयोजित बलराम कृष्ण महोत्सव में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सहभागिता कर किसानों को संबोधित भी किया।
उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय में आयोजित बैठक में लोक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग से संबंधित विभिन्न विषयों की अधिकारियों के साथ समीक्षा की।  इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को प्रदेश के स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और सुविधाओं को सुदृढ़ करने के संबंध में दिशा निर्देश दिए।
श्रम मंत्री शिव प्रहलाद सिंह पटेल ने भोपाल स्थित कार्यालय में 6.93 करोड़ की लागत से बनने वाले आदर्श श्रम कल्याण केंद्र लालबाग बुरहानपुर के भवन प्लान और आदर्श टीआईटी भोपाल के प्रगति की समीक्षा की‌  बैठक में उन्होंने सभी आदर्श श्रम कल्याण केंद्रों में श्रम विभाग के समस्त कार्यालयों के संचालन का प्रावधान करने और आईटीआई में आधिकारिक निर्माण श्रमिकों के बच्चों को प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए।

लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश्वर सिंह ने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जबलपुर में आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में सहभागिता की।क्ष इस अवसर पर नागरिकों से आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि आईये हर घर तिरंगा फहराएं और राष्ट्र के प्रति अपने गौरव और सम्मान को अभिव्यक्त करें।
खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात की और प्रदेश के विकास और कल्याण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

Share