20 अगस्त 2026 :
मध्य प्रदेश/ भोपाल:
रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मैहर में लाडली बहनों को बड़ी खुशखबरी दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि लाडली बहन योजना को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता आगे भी जारी रहेगी और कल हुई कैबिनेट बैठक में योजना के लाभ को अगले 5 साल तक जारी रखने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बताया कि अब तक करीब 65000 करोड़ की राशि लाडली बहनों तक पहुंचाई जा चुकी है और अगले 5 साल में यह राशि 1,14,000 करोड़ से ज्यादा हो जाएगी।
मैहर के एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने लाडली बहनि योजना, स्वयं सहायता समूह ,महिला रोजगार, नर्मदा जल परियोजना, सड़क, बिजली ,अस्पताल ,स्टेडियम, गौशाला और अन्य विकास कार्यों को लेकर भी कई घोषणाएं की। मां शारदा लोक के प्रथम चरण का भूमि पूजन भी किया गया।
लाडली बहन योजना की 39वीं किस्त जारी की गई । जिसमें ₹1500 के साथ-साथ मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रक्षाबंधन के शगुन के तौर पर ₹250 की राशि भी जारी कर दी । यानी महिलाओं के खाते में कुल 1750 रुपए भेजे गए।
मुख्यमंत्री ने 1.25 करोड़ से अधिक लाडली बहनों को करीब 2148 करोड रुपए महिलाओं के खाते में ट्रांसफर किया। इसके अलावा 256 करोड रुपए के अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन भी किया।
मुख्यमंत्री ने कहा चुनाव तो 2 साल के बाद है, किंतु लाडली बहना योजना को अगले 5 साल तक के लिए बढ़ा दिया गया है।


Leave a Reply