24 July 2026:
मध्यप्रदेश/ पन्ना/
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को पन्ना दौरे में जिले को 204 करोड़ 26 लाख रुपये के 22 विकास कार्यों की सौगात दी।  इनमें 6 कामों का उद्घाटन हुआ, जबकि 16 नए कामों की शुरुआत भूमिपूजन के साथ की गई।
मुख्यमंत्री ने गुनौर और पवई के सरकारी स्कूलों के नए भवन, पवई के सरकारी कॉलेज, बृजपुर और सुहावा बैराज योजना और बृहस्पति कुंड के बेहतर बनाने का काम   किया। इसके साथ ही कई नई सड़कों, डायमंड म्यूजियम, संयुक्त SDM  कार्यालय, छत्रसाल पीजी कॉलेज के विज्ञान भवन, पॉलीटेक्निक कॉलेज, छात्रावास, जल प्रबंधन और दूसरे विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया गया । मुख्यमंत्री ने कहा कि इन कामों से पन्ना में शिक्षा, सड़क, पर्यटन, सिंचाई और दूसरी जरूरी सुविधाएं बेहतर होंगी।  सरकार का लक्ष्य है कि विकास का फायदा हर जिले और हर गांव तक पहुंचे, ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

Share