6 मई 2026: मध्य प्रदेश
खबर प्रधान डेस्क:
मुख्यमंत्री मोहन यादव आज एक दिवसीय बुरहानपुर दौर में शामिल हुए । जहां बुरहानपुर में औद्योगिक विकास को गति देने के उद्देश्य से निमाड़ इंडस्ट्रियल मीट में निवेश की एक नई उम्मीद जगाई है। इस महत्वपूर्ण आयोजन में मुख्यमंत्री ने जिले की औद्योगिक संभावनाओं पर मंथन करते हुए बुरहानपुर को औद्योगिक हब के रूप में विकसित करने पर विस्तार से चर्चा की।
इस औद्योगिक मीट में व्यापारी, उद्योगपति ,अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद थे । जहां निवेश को बढ़ावा देने और नए उद्योग स्थापित करने के रोड मैप पर विचार विमर्श किया गया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिति की तर्ज पर निवेशकों को आकर्षित करना रहा। इस कार्यक्रम में बुरहानपुर के विधायक अर्चना चिटनीस ,जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और नेपानगर विधायक मंजू दादू सहित कई जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे ।
800 करोड़ के निवेश का किया ऐलान:
इस औद्योगिक मीट में मुख्यमंत्री ने बताया कि जहां 400 करोड रुपए के निवेश का अनुमान लगाया गया था । अब यह बढ़कर 800 करोड़ के निवेश तक पहुंच गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश तेजी से बढ़ता हुआ औद्योगिक विकास और निवेशकों के मजबूत होते विकास का संकेत है।
बुरहानपुर में स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजनाएं बनाई जा रही है । इसके साथ ही खरखोद क्षेत्र में एक आधुनिक इंडस्ट्रियल इंडस्ट्रियल हब विकसित किया जाएगा। जो आने वाले समय में रोजगार, सृजन और आर्थिक विकास का बड़ा केंद्र बनेगा।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यह स्पष्ट संकेत दिया कि बुरहानपुर अपनी ऐतिहासिक पहचान के साथ-साथ औद्योगिक विकास के क्षेत्र में भी मजबूत स्थिति दर्ज करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
बुरहानपुर में तेजी से बढ़ेगा औद्योगिक विकास, साथ ही आधुनिक इंडस्ट्रियल हब विकसित किया जाएगा । स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिया जाएगा। जिससे बुरहानपुर अपनी ऐतिहासिक पहचान के साथ-साथ औद्योगिक विकास के क्षेत्र में भी आगे बढ़ेगा।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुरहानपुर में निमाड़ इंडस्ट्रियल में 800 करोड़ निवेश का किया ऐलान:


Leave a Reply