Share


2 जुलाई 2026:
मध्यप्रदेश/सिवनी:
मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार को सिवनी के धान महोत्सव में  किसानों के साथ खेत में उतरकर धान की रोपाई की।  उनके साथ बैठकर  भोजन भी किया और  कुछ देर बाद बैठकर बातचीत भी की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सिवनी जिले को करीब 494 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने 349.33 करोड़ रुपये के 586 विकास कार्यों का लोकार्पण और 144.80 करोड़ रुपये के 43 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इसके अलावा बालाघाट-सिवनी फोरलेन सड़क, शासकीय महाविद्यालय, स्टेडियम सहित कई नई परियोजनाओं की भी घोषणा की।

किसानों को दी बड़ी सौगात: किसानों की आय बढ़ाना सरकार का लक्ष्य:
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज प्रदेश के 3941 किसानों को 2829 मीट्रिक टन कोदो कुटकी के लिए 1000 रुपए मान से 2 हजार 83 लाख रुपए बोनस राशि दी गई है। प्रदेश में कोटो कुंटकी के व्यवसाय को बेहतर बनाने के लिए भी काम जारी हैं। डिंडोरी की सीताही कुटकी, नागदमन कुटकी, बैगनी अरहर को जीआई टैग मिला है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की मोहन यादव की सरकार किसान कल्याण वर्ष में अन्नदाता को कई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दे रही है। सोयाबीन उत्पादक किसानों को भी भावांतर योजना के माध्यम से लाभ दिया गया है।

धान के लिए भी दिया जायेगा भावांतरण:
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में धान की फसल के लिए भी भावांतर योजना लागू की जाएगी। राज्य सरकार धान उत्पादक किसानों को MSP  और बाजार मूल्य के अंतर का स्वयं भुगतान करेगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार खेत से लेकर बाजार तक हर क्षेत्र में मूल्य संवर्धन पर काम कर रही है।


Share