2 जुलाई 2026:
जो अभ्यर्थी सरकारी बैंकों में नौकरी करने के इच्छुक हैं, उनके लिए एक बड़ी खबर है।
आईबीपीएस में पीओ के 6715 पदों पर भर्ती हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए जा रहे हैं।
आईबीपीएस में प्रोबेशनरी ऑफिसर/मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर भर्ती के लिए सरकारी नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जो अभ्यर्थी इसके लिए तैयारी कर रहे हैं वे Recruitment 2026 के लिए आवेदन कर सकते है। आईबीपीएस ने PO के कुल 6715 पदों पर भर्ती निकाली है।
इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाकर 21 जुलाई, 2026 तक अपना आवेदन भर सकते हैं।
आवेदन की तिथि:
आवेदन शुरू: 01 जुलाई, 2026
आवेदन करने की अंतिम तिथि: 21 जुलाई, 2026
फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 21 जुलाई 2026 रखी गई है।
इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि से पूर्व आवेदन कर लें।
वेतनमान:
चयन किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 48,480 रुपये से लेकर 85,920 रुपये प्रदान किए जाएंगे।
आयु-सीमा:
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है।
इसमें आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी। SC/ST कैटेगरी के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट जबकि ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट और दिव्यांग कैटेगरी के उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है।
रजिस्ट्रेशन की फीस:
रजिस्ट्रेशन फीस
एससी/एसटी/दिव्यांग उम्मीदवार के लिए 175 रुपये और
जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 850 रुपये रखा गया है।
उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा:
उम्मीदवारों का चयन 3 चरणों में किया जाएगा।
सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा उसके बाद मुख्य परीक्षा और फिर साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
प्रारंभिक परीक्षा में उम्मीदवारों से अंग्रेजी, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और रीजनिंग विषय से 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। मुख्य परीक्षा में उम्मीदवारों से 200 अंकों के 170 सवाल पूछे जाएंगे। मुख्य परीक्षा की अवधि 160 मिनट निर्धारित की गई है। मुख्य परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को ही साक्षात्कार हेतु बुलाया जाएगा।


Leave a Reply