22 जुलाई 2026:
खबर प्रधान डेस्क:
मध्य प्रदेश/ भोपाल/
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में विकास के साथ कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में लगातार बड़े फैसले लिये जा रहे हैं । अब प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को नई धार देने के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पुलिस महकमें में बड़े सुधारों की शुरुआत कर दी है। उन्होंने मध्य प्रदेश में 18000 नए पुलिस कर्मियों की भर्ती का ऐलान किया है।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पुलिस मुख्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था और पुलिस प्रशासन को लेकर अहम बैठक की । उन्होंने पुलिस बल को और अधिक सशक्त और आधुनिक बनाने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में राज्य सरकार के पदोन्नति अभियान में पुलिस विभाग में सबसे अधिक पदोन्नतियां हुई है । उन्होंने निर्देश दिए कि भविष्य में जैसे ही कोई पद रिक्त हो ,विभागीय पदोन्नति समिति की प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी की जाए । इसके लिए वार्षिक कैलेंडर तैयार किया जाए और लंबित बैकलॉग को समाप्त किया जाए।
पुलिस कर्मियों की नई भर्ती का किया ऐलान:
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेश में 18000 नए पुलिस कर्मियों की भर्ती का बड़ा ऐलान किया है विभागों में जो प्रमोशन का दौर चल रहा है। उसमें पुलिस में सबसे ज्यादा प्रमोशन लगभग 25000 से ज्यादा अधिक कर्मचारियों को इसका लाभ मिला है। 18000 की भर्ती अभी फिर निकल रही है और आने वाले समय में 22000 के लगभग की भर्ती भी होगी। इसके साथ जो प्रमोशन है ,उसमें भी तेजी लाई जाएगी।
नशे के खिलाफ भी सरकार चला रही अभियान :
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश पुलिस अपराध नियंत्रण के साथ नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों में भी सराहनीय काम कर रही है । उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की पुलिस देश की बेहतर पुलिस व्यवस्थाओं में शामिल है। और आने वाले समय में इसे आधुनिक संसाधनों और तकनीकों से अधिक सक्षम बनाया जाएगा।
पुलिस विभाग का काम और अच्छे से चले। सभी तरह के अपराधों पर सख्त कार्रवाई की जाए, इस पर तेजी से कार्य किया जाएगा।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ अभियान चलाने और अपराधों पर लगाम लगाने की कार्रवाई करने के लिए सभी संसाधनों से युक्त पुलिस बहुत अच्छी स्थिति में है । अभी और बेहतर बनाने की तैयारी की जा रही है ।
कानून व्यवस्था पर जनता को भरोसा दिलाना सरकार का काम:
कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना किसी भी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल होता है। जिससे जनता को व्यवस्थाओं पर भरोसा होता है। ऐसे में 18000 नए पुलिस कर्मियों की भर्ती का फैसला न केवल हजारों युवाओं को रोजगार के नए अवसर देगा, बल्कि प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को भी नई मजबूती और नई ऊर्जा देगा।


Leave a Reply