29 जुलाई 2026:
मध्य प्रदेश /राजगढ़/
राजगढ़ जिले के बोड़ा थाना क्षेत्र के कड़िया गांव में पुलिस टीम पर हमला करने का मामला सामने आया है।  चोरी के आरोपी को पकड़ने पहुंची एमपी और यूपी पुलिस की संयुक्त टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। जानकारी के मुताबिक, ललितपुर पुलिस की टीम बोड़ा थाना पुलिस के साथ चोरी के मामले में आरोपी की तलाश में गांव पहुंची थी।  कार्रवाई के दौरान आरोपी के परिजनों और ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया, जिसके बाद मामला बढ़ गया और पुलिस पर पथराव कर दिया गया ।हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. । इनमें बोड़ा थाना के आरक्षक कपिल अटारिया और विनोद अहिरवार को ज्यादा चोटें आईं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है । घटना के बाद पुलिस ने गांव में दबिश देकर कई लोगों को हिरासत में लिया है ।  पुलिस का कहना है कि सरकारी काम में बाधा और पुलिस पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ।

Share