2 अगस्त 2026:
राजस्थान/
सावन के पहले सोमवार से पहले राजस्थान पुलिस ने जयपुर खासकर नॉर्थ इलाके में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है । कावड़ यात्रा को लेकर डीजीपी के निर्देश पर विशेष एडवाइजरी जारी की गई है ।
जयपुर से हरिद्वार जाने वाले और जयपुर से आने वाले कावड़ यात्रियों के लिए राजस्थान पुलिस ने विशेष दिशा निर्देश जारी किए हैं। डीजीपी राजीव कुमार शर्मा के निर्देश पर सभी संबंधित जिला पुलिस अधिकारियों को हरिद्वार कावड़ यात्रा के दौरान आपसी समन्वय ,सतर्कता ,प्रभावी पुलिस प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने कावड़ यात्रियों से अपील की है कि वह अपना पहचान पत्र साथ रखें।
कावड़ यात्रियों को आधार कार्ड या अन्य वैध पहचान पत्र साथ रखना अनिवार्य किया गया है। साथ ही त्रिशूल, भाले, हॉकी ,बेसबॉल बैट और अन्य हथियार नुमा सामान लेकर चलने पर रोक लगाई है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल, ड्रोन निगरानी और लगातार पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गई है।
कावड़ यात्री केवल निर्धारित पारंपरिक का कांवण मार्गों एवं वैकल्पिक नहर पटरी मार्गों का ही प्रयोग करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि ,लावारिस वस्तु या आपात स्थिति की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन या हेल्पलाइन नंबर पर दें।


Leave a Reply