3 जुलाई 2026 :
उत्तर प्रदेश/ अयोध्या/
राम मंदिर चढ़ावा चोरी की मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम ने अपना कार्यकाल बढ़ाने के बाद अब जांच का दायरा भी बढ़ा लिया है l SIT चोरी के साथ-साथ मंदिर के नाम पर हुई जमीन खरीद और दान में मिले आभूषणों के रिकॉर्ड की भी सघन पड़ताल में जुट गई है l
गुरुवार दोपहर SIT के तीन सदस्य दोबारा अयोध्या पहुंचे और उन्होंने और तुरंत जांच की कमान संभालीl टीम ने सबसे पहले ट्रस्टी डॉक्टर अनिल कुमार मिश्रा से करीब 1 घंटे तक कड़ी पूछताछ की l डॉक्टर मिश्रा के बाद व्यवस्थापक गोपाल राव को बुलाया गया जिनसे दान में मिले आभूषणों और जमीन खरीद से जुड़ी जानकारियां ली गई l इन दोनों पदाधिकारी से मिली जानकारी का मिलान महासचिव चंपत राय के पहले दिए गए बयानों से किया गया l शुक्रवार को भी कुछ अन्य लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया हैl
पुलिस कार्रवाई और कानूनी शिकंजा-
मामले में आरोपी अविनाश शुक्ला को पुलिस ने कस्टडी रिमांड पर ले लिया है l शुक्रवार से उससे गहन पूछता शुरू होगी और साक्ष्य जुटाने के लिए उसे प्रतापगढ़ स्थित पैतृक गांव भी ले जाया जाएगा l SIT के सदस्य लखनऊ कमिश्नर विजय विश्वास पंत, लखनऊ आईजी रेंजर किरण एस और विशेष सचिव नील रतन कुमार ने परिसर में रहकर दान और दान पात्रों से रकम की गिनती की पूरी प्रक्रिया को बारीकी से समझा l यह टीम पिछले 15 से 20 जून तक परिसर में ही मौजूद थी टीम आरोपी लवकुश मिश्रा के आलीशान मकान का नक्शा अयोध्या विकास प्राधिकरण से स्वीकृत न होने के कारण उसकी पत्नी सुप्रिया मिश्रा को नोटिस थमाया गया है l
अवैध निर्माण पर प्रशासन प्रशासन बुलडोजर चलाने की तैयारी में है l ग़ौरतलब है की 23 जून को शासन को सौंपी गई शुरुआती जांच रिपोर्ट के बाद इस मामले में पहली एफआईआर दर्ज की गई थी l जिसके बाद 8 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया था l यह सभी आरोपी फिलहाल 13 जुलाई तक नई हिरासत में जेल में हैं l


Leave a Reply