लॉरेंस गैंग के नाम पर भोपाल के कारोबारी से मांगे 10 करोड़:
संवाददाता
22 March 2026
अपडेटेड: 6:14 PM 0ndGMT+0530
22 मार्च 2026
मध्य प्रदेश
भोपाल.
भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री पूनम के पति हैं कारोबारी:
भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री पूनम दुबे जैन के पति व कारोबारी गौरव जैन को लॉरेंस विश्नोई गैंग के नाम पर 10 करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। कोलार के मां पार्वती नगर के जैन को चार दिन पहले लॉरेंस गैंग का सदस्य हैरी बॉक्सर बता रुपए मांगे। विदेशी नंबर से आए वाट्सऐप कॉल पर पहले तो कारोबारी ने ध्यान नहीं दिया, लेकिन 20 मार्च को फिर कॉल कर कथित हैरी बाक्सर ने रुपए मांगे। कारोबारी के मना करने पर कॉल करने वाले ने जान से मारने की धमकी दी। कोलार पुलिस ने केस दर्ज किया है। जैन की सुरक्षा के लिए 4 पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं।
लॉरेंस गैंग के नाम पर एक ही दिन इंदौर में कारोबारी संजय जैन से 15 करोड़ भी मांगे गए।
कोलार टीआइ संजय सोनी का कहना है, वीपीएन के जरिए कॉल करने वाले की पहचान की जा रही है।