26 जून 2026 :
मध्य प्रदेश भोपाल:
आज शुक्रवार 26 जून को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान में कई बड़ी घोषणाओं का ऐलान किया। लोकतंत्र सेनानियों की तीर्थ यात्रा के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई। साथ ही प्रदेश के रेस्ट हाउस और सर्किट हाउस में दो दिन निशुल्क रुकने की व्यवस्था भी की करने का ऐलान किया। मुफ्त इलाज और एयर एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराने का भी ऐलान किया गया। दिवंगत लोकतंत्र सेनानियों की स्मृति में उनके गृह स्थान ,गांव , या कस्बे में शिलालेख स्थापित करना, पार्क, मार्ग ,खेल मैदानों के नाम ,उनके नाम पर रखने की भी घोषणा की।
सम्मान के रूप में ताम्रपत्र प्रदान करने हेतु कहा:
मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार द्वारा लोकतंत्र सेनानियों को एक सम्मान पत्र के रूप में ताम्र पत्र दिया जाता है। यह एक तांबे की प्लेट के रूप में विशेष प्रमाण पत्र होता है ,जिसे लोकतंत्र सेनानियों को सम्मान के रूप में प्रदान किया जाता है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों को ताम्रपत्र से भी जल्द ही सम्मानित किया जाएगा।
यह ताम्रपत्र लोकतंत्र सेनानियों के लिए सम्मान के रूप में दिया जाता है। यह ताम्रपत्र यह प्रमाणित करता है कि लोकतंत्र सेनानी के रूप में 1975 से 1977 की आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा हेतु संघर्ष किया गया और सरकार द्वारा आधिकारिक रूप से लोकतंत्र सेनानी के रूप में उन्हें मान्यता दी जाती है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में हुए सम्मिलित:
आज भोपाल के रविंद्र भवन में लोकतंत्र सेनानी प्रादेशिक सम्मेलन में मुख्यमंत्री मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए ।उन्होंने दीप प्रज्वलित करके इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया और लोकतंत्र सेनानियों पर पुष्प वर्षा कर उनका सम्मान किया । इस पावन अवसर पर लोकतंत्र सेनानी 96 वर्षीय लक्ष्मी नारायण पाटीदार ,शांतिलाल संघवी 95 वर्षीय ,पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता का विशेष रूप से स्वागत अभिनंदन किया गया। इस कार्यक्रम में आपातकाल पर एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई।
दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है भारत:
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन लोकतंत्र सेनानियों के द्वारा किया गया संघर्ष यह बताता है कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। आपातकाल के समय किया गया यह संघर्ष स्वतंत्रता आंदोलन की दूसरी लड़ाई की समान था। आपातकाल के इस कठिन दौर में लोगों को बिना सुनवाई जेल में बंद कर दिया गया था। ऐसे कठिन समय में लोकतंत्र की रक्षा के लिए जिन लोकतंत्र सेनानियों ने संघर्ष किया, उनके कारण ही भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक राष्ट्र कहलाता है।
कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा:
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि संविधान का सबसे अधिक दुरूपयोग कांग्रेस ने ही किया है । कांग्रेसी ही ऐसी पार्टी है जिसने लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया।क्ष क्योंकि एक ही परिवार की राजनीति को कांग्रेस ने बढ़ावा दिया। जिससे हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या हुई।
आज के समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास कर रहा है। जबकि पाकिस्तान लोकतांत्रिक अस्थिरता से जूझ रहा है। जबकि दोनों देश एक साथ ही आजाद हुए। मुख्यमंत्री ने याद दिलाया कि हर कठिन समय में राष्ट्रहित में अपनी भूमिका का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने नेतृत्व संभाला है।
लोकतंत्र सेनानी संघ के प्रदेश अध्यक्ष तपन भौमिक ने याद दिलाया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के पिता भी स्वयं मीसा बंदी रहे थे । उन्होंने लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष को करीब से देखा है ।आपातकाल के समय को उन्होंने काला अध्याय बताया और आज लोकतंत्र सेनानियों को सम्मान देने और उनका आर्थिक सहायता देने की मांग दोहराई । साथ ही उन्हें आयकर से मुक्त करने हेतु भी कहा। पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार लोकतंत्र सेनानियों को जो सम्मान प्रदान कर रही है वह बेहद महत्वपूर्ण है। सम्मान के साथ आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराने से प्रदेश की सरकार लगातार सकारात्मक पहल कर रही है।


Leave a Reply