29 जुलाई 2026:
नई दिल्ली:
राष्ट्र सर्वोपरि है ,इस महत्वपूर्ण बिल पर महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती थी किंतु विपक्ष हंगामा ही करता रहा। विपक्ष के पास कोई गंभीर मुद्दा नहीं है राज्यसभा के कार्यवाही के दौरान जब विधेयक पास हो रहा था तो भी विपक्ष हंगामा करता रहा।
संसद के मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा ने राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण संशोधन विधेयक 2026 को हरी झंडी दे दी है । इसके तहत अब राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के दौरान व्यवधान डालने या उसका अपमान करने पर राष्ट्रगान के समान ही 3 साल की जेल और जुर्माने के कड़े कानून का प्रावधान किया गया है।
आज राज्यसभा में वंदे मातरम बिल पास हो गया । दरअसल यह विधेयक बहुत पहले 1971 में लाया गया था। जिसमें राष्ट्रगान और हमारा तिरंगा झंडा और संविधान के अपमान की बात थी। लेकिन राष्ट्रगीत की अपमान को लेकर कोई सजा का प्रावधान नहीं था । किंतु अब इस आधार पर इसी तरह से राष्ट्रगान का अपमान करने पर कानूनी तौर पर सजा मिलेगी, कानूनी कार्रवाई होगी, यदि संविधान का अपमान करते हैं तो कानूनी कार्रवाई होगी । इस तरह राष्ट्रगीत वंदे मातरम के खिलाफ यदि कोई अपमानजनक टिप्पणी या किसी तरह की हरकत की जाती है तो कार्रवाई होगी।


Leave a Reply