1 जून 2026:
खबर प्रधान डेस्क:
ऐसे खिलाड़ी सदी में आते हैं एक ही बार:
1983 विश्व कप के विजेता, भारत के पूर्व कोच मदनलाल का कहना है कि वैभव सूर्यवंशी के पास सचिन तेंदुलकर ,विराट कोहली, कपिल देव और सुनील गावस्कर जैसी प्रतिभा है, उनके जैसी ही सोच है। और वह चाहते हैं कि 15 वर्षीय इस युवा खिलाड़ी को जल्द से जल्द टीम इंडिया में शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर वैभव सूर्यवंशी को सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गजों की श्रेणी में शामिल होना है तो उन्हें टेस्ट क्रिकेट में भी खुद को साबित करना होगा।
उन्होंने पीटीआई को दिए हुए एक इंटरव्यू में कहा कि वैभव सूर्यवंशी बहुत ही प्रतिभाशाली हैं और उनके पास सचिन तेंदुलकर ,विराट कोहली, कपिल देव और सुनील गावस्कर जैसी प्रतिभा और सोच है । यह प्रतिभा उन्हें भगवान की दी हुई है ,ऐसे खिलाड़ी सदी में एक बार ही आते हैं और उनकी तरह महान बनने के लिए उसे टेस्ट क्रिकेट में खुद को साबित करना होगा।
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आयरलैंड के खिलाफ भारत ए और तीन दिवसीय मैचो में खेलने से वह भारतीय क्रिकेट के मुख्य ढांचे में अच्छी तरह से ढल सकते हैं।
कोई भी वैभव सूर्यवंशी जैसा बैटिंग नहीं कर सकता:
उन्होंने कहा अभिषेक ,संजू और ईशान भी बेहतरीन है लेकिन ये खिलाड़ी खुद को साबित कर चुके हैं। और अभी वैभव सूर्यवंशी को खुद को साबित करना बाकी है। मदनलाल भारत के पूर्व कोच रह चुके हैं। उन्होंने कहा कोई भी वैभव सूर्यवंशी जैसा बल्लेबाजी नहीं कर सकता। उन्होंने जिस तरह का खेल खेला है, दुनिया को दिखाया है कि वे अविश्वसनीय है। उन्हें टीम के संतुलन को देखना बाकी है उसे बाहर नहीं बैठाना चाहिए वरना उसका आत्मविश्वास कम हो जाएगा।


Leave a Reply