7 सितंबर 2026:
मध्य प्रदेश/ भोपाल/
सरकारी मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न डॉक्टरों ने अब स्टाइपेंड बढ़ाने के आश्वासन के बजाय सरकार से लिखित आदेश की मांग की है। सरकार की ओर से स्टाइपेंड बढ़ाने लिखित आदेश जारी किए जाने का के डेढ़ माह इंतजार के बाद इंटर्न डॉक्टर ने सोमवार को वॉयस ऑफ इंटर्स, मध्यप्रदेश के बैत्तर तले फिर से आंदोलन करने की घोषणा की।
ये इंटर्न डॉक्टर हमीदिया अस्पताल गेट नंबर-एक मुख्यमंत्री निवास की ओर मार्च करेंगे और 14,337 रुपए प्रतिमाह स्टाइपेंड बढ़ाकर न्यूनतम 30 हजार रुपए करने के मामले में मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप करने की मांग करेंगे। एक महीने के भीतर स्टाइपेंड बढ़ाने का स्वास्थ्य विभाग से मौखिक आश्वासन मिलने पर इंटर्न डॉक्टर काम पर लौट गए थे।
डॉक्टरों ने कहा कि मेडिकल की’ पढ़ाई पूरी करने के बाद इंटर्नशिप के दौरान वे अस्पतालों में मरीजों की देखभाल और चिकित्सकीय सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। फिर भी उन्हें 14,337 रुपए प्रतिमाह स्टाइपेंड मिल रहा है। जिम्मेदारी की तुलना में बहुत ही कम है। वॉयस ऑफ इंटर्स, मप्र के अनुसार मार्च शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से किया जाएगा। सरकार से अब तक मिले आश्वासन को लेकर मुख्यमंत्री से स्पष्ट जवाब मांगेंगे। जवाब नहीं मिलने पर हम आगे के आंदोलन की रणनीति तय करेंगे। संगठन के नेता डॉ. सिद्धार्थ कुमार राय ने कहा कि अब उन्हें केवल आश्वासन नहीं, स्टाइपेंड वृद्धि का लिखित आदेश चाहिए।


Leave a Reply