Share


26 मई 2026: मध्य प्रदेश/ भोपाल/ खबर प्रधान डेस्क:

रात 8 बजे सायरन की आवाज और 15 मिनट तक टीटी नगर में रहेगा ब्लैकआउट:

आज रात 8 बजे भोपाल शहर में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल किया जाएगा।  अचानक सायरन की आवाज और, बिजली बंद हो जाए या आपात संकेत मिलें तो घबराएं नहीं। यह सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल का हिस्सा होगा। एक साल बाद हो रही यह ड्रिल आज मंगलवार रात 8 बजे अटल बिहारी वाजपेयी परिसर (टीटी नगर) और आसपास एक किलोमीटर क्षेत्र में आयोजित की जाएगी। टीटी नगर मार्केट भी इसके दायरे में रहेगा। एडीएम सुमित पांडे ने बताया कि रात 8 बजे सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स भीड़भाड़ वाले इलाकों में  डेमो किया जायेगा और लोगों को आपात स्थिति में बचाव के तरीके बताएंगे। इसी दौरान 10 से 15 मिनट का ब्लैकआउट भी किया जाएगा। स्मार्ट सिटी की ओर से स्ट्रीट लाइटें बंद रहेंगी। लोगों से अफवाहों से बचने, घरों-दुकानों और वाहनों की लाइट बंद रखने की अपील की गई है। मेडिकल इमरजेंसी के लिए एम्बुलेंस, डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ भी तैनात रहेगा।


Share